विम्बलडन‚ 2026

प्रश्न – 12 जुलाई, 2026 को संपन्न टेनिस की ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता विम्बलडन‚ 2026 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जैनिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विम्बलडन का खिताब जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब हैरी हेलिओवारा (फिनलैंड) और हेनरी पैटन (ब्रिटेन) की जोड़ी ने जीता है।
(d) महिला युगल का खिताब गैब्रिएला डाब्रोवस्की (कनाडा) लुईसा स्टेफनी (ब्राजील) की जोड़ी ने जीता है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 जून, 2026 से 12 जुलाई, 2026 के मध्य टेनिस की ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता विम्बलडन‚ 2026 लंदन (यू.के.) में संपन्न हुई।
  • यह विंबलडन चैंपियनशिप का 139वां संस्करण था।
    ० प्रतियोगिता परिणाम
  • पुरुष एकल
  • विजेता- जैनिक सिनर (इटली)
  • उपविजेता– अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी)
  • महिला एकल
  • विजेता– लिंडा नोस्कोवा (चेक गणराज्य)
  • उपविजेता– कैरोलिना मुचोवा (चेक गणराज्य)
  • पुरुष युगल
  • विजेता- हैरी हेलिओवारा (फिनलैंड) और हेनरी पैटन (ब्रिटेन)
  • उपविजेता– मार्सेलो अरेवालो (अल साल्वाडोर) और मेट पाविक (क्रोएशिया)
  • महिला युगल
  • विजेता- गुओ हान्यू (चीन) एवं क्रिस्टीना म्लाडेनोविच (फ्रांस)
  • उपविजेता- गैब्रिएला डाब्रोवस्की (कनाडा) लुईसा स्टेफनी (ब्राजील)
  • मिश्रित युगल-
  • विजेता- मार्सेलो अरेवालो (अल सल्वाडोर) एवं जेलेना ओस्टापेंको (लाटविया)
  • उपविजेता- मार्क पोलमैन्स एवं स्टॉर्म हंटर (दोनों ऑस्ट्रेलिया)
  • यह सिनर के कैरियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • सिनर ने लगातार दूसरी बार विम्बलडन का खिताब जीता है।
  • यह ज्वेरेव के खिलाफ उनकी लगातार 10वीं जीत भी रही।
  • लिंडा नोस्कोवा ने पहली बार विम्बलडन का खिताब जीता है।
  • नोस्कोवा पिछले चार वर्षों में यह खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
  • इससे पहले वर्ष 2023 में मार्केटा वोन्ड्रोसोवा और 2024 में बारबोरा क्रेजिस्कोवा ने यह टूर्नामेंट जीता था।
  • मार्सेलो अरेवालो और जेलेना ओस्टापेंको की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अपना पहला मिश्रित युगल का मेजर और पहला विंबलडन खिताब जीता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/wimbledon-2026-tennis-results-scores-complete-list

https://www.atptour.com/en/news/sinner-zverev-wimbledon-2026-final-sunday