विन्यावांगा वैनैना

Binyavanga Wainaina dies, aged 48
प्रश्न-21 मई, 2019 को विन्यावांगा वैनैना का निधन हो गया वह क्या थे?
(a) लेखक
(b) पर्यावरणविद
(c) राजनीतिज्ञ
(d) इतिहासकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 21 मई, 2019 को प्रसिद्ध केन्याई लेखक और समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता विन्यावांगा वैनैना का 48 वर्ष की आयु में नैरोबी में निधन हो गया।
  • उन्हें वर्ष 2002 में अफ्रीकी लेखन के लिए काइन पुरस्कार (Caine Prize) प्रदान किया गया था।
  • यह पुरस्कार उन्हें लघु कहानी डिस्कवरिंग होम के लिए प्रदान किया गया था।
  • उन्हें अपने व्यंग्यात्मक निबंध ‘हाउ टू राइट अबाउट अफ्रीका’ के लिए विश्वभर में प्रसिद्धि प्राप्त हुई।
  • वर्ष 2014 में उन्हें समलैंगिक अधिकारों के प्रति सक्रियता के कारण टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://mg.co.za/article/2019-05-22-binyavanga-wainaina-dies-aged-48

https://www.nytimes.com/2019/05/22/obituaries/binyavanga-wainaina-dead.html