विनोद खन्ना

vinod khanna

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध अभिनेता एवं लोकसभा सदस्य विनोद खन्ना का निधन हो गया। वह किस राज्य से सांसद थे?
(a) मध्य प्रदेश
(b) बिहार
(c) पंजाब
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 अप्रैल, 2017 को प्रसिद्ध अभिनेता एवं लोकसभा सदस्य विनोद खन्ना का मुंबई में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 को अविभाजित भारत के  पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था।
  • एक सफल अभिनेता के साथ-साथ वे एक राजनेता भी थे।
  • वे पंजाब राज्य के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद थे।
  • उन्होंने 140 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।
  • वर्ष 1968 में ‘मन का मीत’ फिल्म के साथ उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी।
  • उन्हें ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’,‘इंकार’,‘कच्चे धागे’ एवं ‘जुर्म’ जैसे फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए विशेष तौर पर याद किया जाता है।
  • अंतिम बार इन्होंने वर्ष 2015 में शाहरूख खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ में अभिनय किया था।
  • उन्हें वर्ष 1999 में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://164.100.47.194/Loksabha/Members/MemberBioprofile.aspx?mpsno=197
http://aajtak.intoday.in/story/vinod-khanna-died-1-925895.html
http://zeenews.india.com/people/actor-politician-vinod-khanna-passes-away-1999878.html