प्रश्न – जुलाई, 2025 में विजय शर्मा का निधन हो गया वह थे –
(a) क्योटो प्रोटोकॉल के भारत संबंधी मुख्य वास्तुकार
(b) प्रसिद्ध फिल्म निर्माता
(c) प्रसिद्ध इतिहासकार
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई, 2025 में क्योटो प्रोटोकॉल के भारत संबंधी मुख्य वास्तुकार विजय शर्मा का निधन संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ
- वे 1974 बैच के IAS अधिकारी और वर्ष 1995–2001 तक तत्कालीन पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) थे
- इस दौरान वे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय जलवायु वार्ता में भारत के “chief negotiator” बने
- उन्हें पहले प्रमुख जलवायु वार्ताकार (chief climate negotiator) के रूप में जाना जाता है
- उन्होंने वर्ष 1997 के क्योटो प्रोटोकॉल में विकासशील देशों के अधिकारों की रक्षा की, और पहले यह सुनिश्चित किया कि धनी विकसित देशों पर उत्सर्जन में कटौती की जिम्मेदारी अधिक हो
- वर्ष 2002 में COP8 सम्मेलन को दिल्ली में आयोजित कराने में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…