विक्रम-1

प्रश्न – स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. विक्रम-1 भारत का पहला निजी रूप से विकसित रॉकेट होगा जो उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करेगा।
  2. यह एक एकल-चरणीय (Single-stage) लॉन्च वाहन है।
  3. इसे छोटे उपग्रहों को लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  4. इसमें 3D-प्रिंटेड इंजनों और कार्बन कंपोजिट संरचनाओं का उपयोग किया गया है।
    उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) केवल 1 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 25 अप्रैल, 2026 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद से स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट के पेलोड फेयरिंग को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम चरण की प्रक्रिया इंटीग्रेशन, सिस्टम जांच और लॉन्च तैयारियां शुरू होंगी।
  • इसका प्रक्षेपण इस वर्ष के अंत में होने वाला है।
  • यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष नियामक भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के प्राधिकरण और इसरो के तकनीकी पर्यवेक्षण के तहत किया जाएगा।
  • अगर विक्रम-1 सफल होता है, तो यह भारत का पहला निजी रूप से विकसित रॉकेट होगा जो उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करेगा।
  • विक्रम-1 एक बहु-चरणीय लॉन्च वाहन है, जिसे छोटे उपग्रहों को लो अर्थ ऑर्बिट में भेजने के लिए बनाया गया है।
  • यह लगभग सात मंजिला ऊंचा है और 350 किलोग्राम तक के उपग्रह ले जा सकता है।
  • रॉकेट में कार्बन कंपोजिट संरचनाओं, ठोस और तरल प्रणोदन प्रणालियों तथा 3D-प्रिंटेड इंजनों का उपयोग किया गया है।
  • स्काईरूट ने 2022 में विक्रम-S के साथ भारत का पहला निजी सबऑर्बिटल लॉन्च किया था।
  • अब विक्रम-1 उसका पहला ऑर्बिटल मिशन होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/cm-revanth-flags-off-indias-first-pvt-orbital-rocket-vikram-1-at-skyroot-aerospace/articleshow/130514306.cms