वर्ष 2017 का शांति का नोबेल पुरस्कार

The Nobel Peace Prize for 2017

प्रश्न-6 अक्टूबर, 2017 को वर्ष 2017 का शांति का नोबेल पुरस्कार ‘इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वीपन्स’ (ICAN) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। आईसीएएन का मुख्यालय कहां स्थित है?
(a) न्यूयॉर्क
(b) लंदन
(c) जेनेवा
(d) वियना
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 अक्टूबर, 2017 को नार्वेजियन नोबेल समिति द्वारा वर्ष 2017 का शांति का नोबेल पुरस्कार ‘इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वीपन्स’ (International Campaign to Abolish Nuclear Weapons: ICAN) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इस संगठन को यह पुरस्कार परमाणु हथियारों के किसी भी तरह से प्रयोग के द्वारा मानवता के लिए विनाशकारी परिणामों पर ध्यान आकर्षित करने और ऐसे हथियारों को संधि आधारित प्रतिबंधों के माध्यम से समाप्त करने के प्रयासों के लिए दिया जाएगा।
  • संपूर्ण विश्व से परमाणु हथियारों को समाप्त करने के लिए अभियान चलाने वाले इस संगठन की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
  • आईसीसीएन विश्वभर में लगभग 100 विभिन्न देशों के गैर-सरकारी संगठनों का गठबंधन है।
  • गौरतलब है कि 7 जुलाई, 2017 को संयुक्त राष्ट्र के 122 सदस्य देशों ने परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि को स्वीकार किया।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016 का शांति का नोबेल पुरस्कार कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/2017/press.html
http://www.icanw.org/campaign/campaign-overview/