वर्षा अशोक अगलावे

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 31 जुलाई, 2026 को वर्षा अशोक अगलावे ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की 54वीं महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया
  2. वह भारत के इस प्रमुख भू-वैज्ञानिक संगठन में इसकी प्रमुख बनने वाली दूसरी महिला हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 31 जुलाई, 2026 को वर्षा अशोक अगलावे ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की 54वीं महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया
  • वह भारत के इस प्रमुख भू-वैज्ञानिक संगठन के 176 वर्षों के इतिहास में इसकी प्रमुख बनने वाली प्रथम महिला हैं।
  • उन्होंने असित साहा का स्थान लिया है.
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के बारे में-
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण—Geological Survey of India भारत सरकार के खान मंत्रालय का संलग्न कार्यालय है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1851 में सर थॉमस ओल्डहैम के नेतृत्व में मुख्यतः भारतीय रेल के लिए आवश्यक कोयला भंडारों की खोज हेतु की गई थी।
  • इसका केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2292829&reg=48&lang=1