वर्षांत समीक्षा, 2016 रक्षा मंत्रालय (भारतीय वायुसेना)

YEAR END REVIEW – 2016 Ministry Of Defence (INDIAN AIR FORCE)

प्रश्न-मई-जून, 2016 में भारतीय वायुसेना ने किस देश की वायुसेना के साथ ‘डेजर्ट ईगल’ द्विपक्षीय अभ्यास किया?
(a) संयुक्त अरब अमीरात
(b) सउदी अरब
(c) ओमान
(d) कतर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 31 दिसंबर, 2016 को रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2016 (भारतीय वायुसेना) जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • 23 सितंबर, 2016 को नई दिल्ली में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने हेतु भारत ने फ्रांस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1 जुलाई, 2016 को वायुसेना की 45वीं स्क्वाड्रन में हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ को शामिल किया गया।
  • 21 नवंबर, 2016 को ‘लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मिराज-2000 एवं सुखोई 30 विमानों ने ‘टच एंड गो’ ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया।
  • 18 मार्च, 2016 को पोखरन फायरिंग रेंज में वायुसेना ने ‘एक्सरसाइज आयरन फीस्ट 2016’ संपन्न किया।
  • जुलाई, 2016 में युद्धग्रस्त दक्षिणी सुडान में फंसे भारतीयों को निकालने हेतु वायुसेना द्वारा ‘ऑपरेशन संकटमोचन’ चलाया गया।
  • अप्रैल-मई, 2016 में अलास्का में भारत एवं संयुक्त राज्य अमेरिका की वायुसेना के मध्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘रेड फ्लैग अलास्का 16-1’ का आयोजन किया गया।
  • मई-जून 2016 में संयुक्त अरब अमीरात में भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात के मध्य द्विपक्षीय अभ्यास ‘डेजर्ट ईगल II’ संपन्न हुआ।
  • 18 जून, 2016 को वायुसेना अकादमी, डुंडीगुल में पहली बार तीन महिला फाइटर पायलटों अवनि चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156049