वर्षांत समीक्षा, 2016 रक्षा मंत्रालय (भारतीय नौसेना)

YEAR END REVIEW – 2016 Ministry Of Defence (INDIAN NAVY)

प्रश्न-5-16 दिसंबर, 2016 के मध्य भारतीय नौसेना एवं ब्रिटेन की शाही सेना के मध्य ‘अभ्यास कोंकण 16’ कहां आयोजित किया गया?
(a) मुंबई एवं गोवा
(b) विशाखापत्तनम
(c) चेन्नई
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 31 दिसंबर, 2016 को रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2016 (भारतीय नौसेना) जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • 1 मई, 2016 को मुंबई तट पर स्कॉर्पियन श्रेणी की पहली पनडुब्बी ‘कलवरी’ का समुद्री परीक्षण प्रारंभ हुआ।
  • 22-27 जनवरी, 2016 के मध्य भारतीय नौसेना एवं ओमान की शाही नौसेना के मध्य 10वां द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम-अल-बहर’ आयोजित हुआ।
  • 4-8 फरवरी, 2016 के मध्य विशाखापत्तनम में ‘अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा, 2016’ आयोजित हुआ।
  • 10-17 जून, 2016 के मध्य भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं जापान का संयुक्त अभ्यास ‘अभ्यास मालाबार, 2016’ का आयोजन किया गया।
  • 30 जून से 4 अगस्त, 2016 तक हवाई में आयोजित ‘अभ्यास रिमपैक (RIMPAC) के 25वें संस्करण में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा ने भाग लिया।
  • 19-27 अप्रैल, 2016 के मध्य अंडमान सागर में 22वां ‘भारत-थाइलैंड समन्वित गश्ती’ (CORPAT) आयोजित हुआ।
  • 1-9 मई, 2016 के मध्य ब्रुनेई एवं सिंगापुर में आयोजित ‘समुद्री सुरक्षा एवं आतंकवाद-रोध पर ‘एडीएमएम प्लस एक्सरसाइज’ में भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘आईएनएस ऐरावत’ शामिल हुआ।
  • 10-27 अक्टूबर, 2016 के मध्य अंडमान सागर में 28वां भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती और द्वितीय द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास संपन्न हुआ।
  • 5-16 दिसंबर, 2016 के मध्य गोवा एवं मुंबई में भारतीय नौसेना एवं ब्रिटेन की शाही नौसेना के मध्य ‘अभ्यास कोंकण 2016’ आयोजित हुआ।
  • 14-21 दिसंबर, 2016 को बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना एवं रूस की नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का नौवां संस्करण ‘इंद्रा नेवी, 2016’ आयोजित किया गया।
  • 13-16 फरवरी, 2016 के मध्य ‘भारत-म्यांमार समन्वित गश्ती (IMCOR) का चौथा संस्करण अंडमान सागर में आयोजित हुआ।
    भारतीय युद्धपोतों की यात्राएं/तैनाती
  • 28 मार्च से 2 अप्रैल, 2016- आईएनएस व्यास-दोहा (कतर)-द्विपक्षीय दोहा अंतरर्राष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी (DIMDEX)
  • 15-18 फरवरी, 2016 आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस मैसूर एवं आईएनएस दीपक-माले (मालदीव)
  • 10-13 मार्च, 2016- आईएनएस तबर-मॉरीशस
  • 21-24 मई, 2016-आईएनएस दिल्ली, आईएनएस तर्कश एवं आईएनएस दीपक-मस्कट (ओमान)
  • 30 मई, 3 जून, 2016- आईएनएस सतपुड़ा एवं आईएनएस किर्च-वियतनाम
  • 30 मई-2 जून, 2016-आईएनएस सहयाद्रि एवं आईएनएस शक्ति-फिलीपींस
  • जुलाई, 2016-आईएनएस सहयाद्रि, आईएनएस शक्ति एवं आईएनएस किर्च-मलेशिया
  • 31 अगस्त- 3 सितंबर, 2016 आईएनएस त्रिकंड-मेडागास्कर
  • सितंबर, 2016 आईएनएस त्रिकंद-दक्षिण अफ्रीका
  • 4-7 नवंबर, 2016- आईएनएस सुमित्रा- ऑस्ट्रेलिया।
  • 7 जनवरी, 2016 को विशाखापत्तनम में आईएनएस कदमत्त को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • 23 मई, 2016 को विशाखापत्तनम में आईएनएस तर्मुगली को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • 21 नवंबर, 2016 को मुंबई में आईएनएस चेन्नई को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156049