वर्षांत समीक्षा, 2016 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

Achievements of Ministry of Agriculture & Farmers Welfare

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस वर्ष ‘परंपरागत कृषि विकास योजना’ की शुरुआत की गई थी?
(a) वर्ष 2014
(b) वर्ष 2015
(c) वर्ष 2016
(d) वर्ष 2013
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 02 जनवरी, 2017 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2016 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • विगत खरीफ सत्र, 2015 में लगभग 23 राज्यों के 309 लाख किसानों को फसल बीमा योजना के तहत लाया गया जबकि खरीफ सत्र, 2016 में 366.94 लाख किसानों को इस योजना के तहत शामिल किया गया।
  • खरीफ सत्र, 2016 के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 21 राज्यों द्वारा लागू की गई।
  • 27 दिसंबर, 2016 तक 2.33 करोड़ मिट्टी के नमूने संग्रहित किए गए हैं जिसमें से लगभग 12.82 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं।
  • परंपरागत कृषि विकास योजना की शुरुआत 2014 में तीन वर्ष के लिए 597 करोड़ रु. के आवंटन से जैविक कृषि को बढ़ावा देने और 10 हजार कलस्टरों (समूहों) की स्थापना के उद्देश्य से किया गया था।
  • राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना (NAM) के तहत 10 राज्यों की 250 मंडियों को ‘ई-नैम’ (E-NAM) के साथ जोड़ा गया है जबकि 399 मंडियो को ई-नैम से जोड़ने की सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति प्रदान की गई।
  • भारत नारियल उत्पादन एवं उत्पादकता में विश्व का पहला देश बन गया है।
  • एक वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा 100% नीम लेपित यूरिया उपलब्ध कराया गया है।
  • पहली बार कृषि वानिकी पर उपमिशन प्रारंभ किया गया है जिससे ‘मेढ पर पेड़’ कार्यक्रम को गति मिलेगी।
  • वित्तीय वर्ष 2016-17 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) के तहत आवंटित 1700 करोड़ रुपये में से 1100 करोड़ रु. दाल के लिए आवंटित किए गए।
  • वित्तीय वर्ष 2016-17 हेतु सरकार ने दाल का उत्पादन लक्ष्य 20.75 मिलियन टन रखा है।
  • वित्तीय वर्ष 2016-17 हेतु खरीफ दालों का उत्पादन 7.25 मिलियन टन लक्ष्य के मुकाबले 8.70 मिलियन टन (प्रथम अग्रिम अनुमान) होने का अनुमान है।
  • देश में पहली बार 500 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ स्वदेशी गोवंशीय नस्लों के संरक्षण एवं विकास को ध्यान में रखते हुए गोवंशीय प्रजनन एवं डेयरी विकास का राष्ट्रीय कार्यकम राष्ट्रीय गोकुल मिशन का प्रारंभ किया गया है।
  • डेयरी क्षेत्र के लिए चार नई योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। जिनमें शामिल हैं-पशुधन संजीवनी, उन्नत प्रजनन प्रौद्योगिकी, स्वदेशी नस्लों हेतु राष्ट्रीय गोवंशीय जीनोमिक केंद्र (NBGC-IB) और ई-पशुधन हॉट पोर्टल।
  • वर्ष 2016 में मत्स्य उत्पादन 209.59 लाख टन था जबकि वर्ष 2015 में 15 लाख टन था और 2015-16 में मत्स्य उत्पादन क्षेत्र में 6.21% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • वित्तीय वर्ष 2015-16 में 82930 मिलियन अंडे का उत्पादन हुआ जबकि 2014-15 में यह 78484 मिलियन था।
  • कृषि के प्रति युवाओं के रुझान को बढ़ाने और बरकरार रखने के लिए मंत्रालय द्वारा आर्य (ARYA) परियोजना का शुभारंभ किया गया है।
  • वर्ष 2016 में ‘पंडित दीन दयाल उन्नत कृषि शिक्षा योजना’ प्रारंभ की गई है।
  • देश के प्रथम कृषि मंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर 23 से 29 दिसंबर के मध्य वर्ष 2015 से पूरे देश में ‘जय किसान-जय विज्ञान सप्ताह’ मनाया जाता है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156073