लूनर इवैक्यूएशन सिस्टम

Lunar Evacuation System
प्रश्न-निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में परीक्षण किए गए लूनर इवैक्यूएशन सिस्टम असेंबली (LESA) का निर्माण किया है?
(a) आई.एस.आर.ओ.
(b) नासा
(c) जाक्सा (JAXA)
(d) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency)
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • जून, 2019 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरिक्ष यात्री के बचाव के लिए बनाए गए लूनर इवैक्यूएशन सिस्टम असेंबली (LESA) का परीक्षण किया।
  • लीसा (LESA) को यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने बनाया है।
  • इसकी सहायता से किसी अंतरिक्ष यात्री के चंद्रमा पर गिरने की दशा में बचाया जा सकता है।
  • चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण का मान पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का छठवां भाग है,अतः वहां किसी स्ट्रेचर आदि जैसी किसी वस्तु को स्थिर खड़ा रखना कठिन कार्य होता है।
  • इस बात को ध्यान में रखते हुए लीसा (LESA) में एक ऐसे मोबाइल स्ट्रेचर की व्यवस्था है जिसे एक अकेला अंतरिक्ष यात्री सरलता से नियंत्रित करके संचालित कर सकता है।
  • उल्लेखनीय है कि इस इवैक्यूएशन सिस्टम का परीक्षण समुद्र की सतह के नीचे समुद्रतल पर किया गया जहां व्यक्ति और वस्तुएं चंद्रमा की सतह की तरह जैसा उछाल अनुभव करते हैं।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/explained/explained-what-is-lunar-evacuation-system-5798182/

https://edition.cnn.com/2019/06/20/us/nasa-moon-space-lesa-trnd/index.html

https://fox2now.com/2019/06/21/european-space-agency-tests-new-device-to-rescue-incapacitated-astronauts-on-the-moon/