लिएंडर पेस

LEANDER PAES ANNOUNCES HE WILL RETIRE AFTER 2020
प्रश्न-दिसंबर, 2019 में प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक के बाद संन्यास की घोषणा की। उन्हें किस वर्ष राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था?
(a) 1995
(b) 1996
(c) 1999
(d) 2001
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 25 दिसंबर, 2019 को भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने व्यावसायिक खेल से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • पेस वर्ष 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के बाद संन्यास लेंगे।
  • लिएंडर पेस ने अब तक अपने टेनिस कैरियर में 8 युगल और 10 मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
  • वह 7 बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं।
  • उन्हें वर्ष 1996 में खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2014 में पेस को पद्मभूषण नागरिक सम्मान भी दिया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympicchannel.com/en/stories/news/detail/leander-paes-retirement-olympics/

https://www.indiatoday.in/sports/tennis/story/leander-paes-eyes-record-seventh-olympic-appearance-324482-2016-05-19