लाला लाजपत राय की 150वीं जन्म शताब्दी

lala lajpat rai

प्रश्न-हाल ही में भारत सरकार ने किस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 150वीं जन्म शताब्दी के स्मरणोत्सव पर एक समारोह का आयोजन किया?
(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) बिपिन चंद्र पाल
(c) लाला लाजपत राय
(d) स्वामी श्रद्धानंद जी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 जनवरी, 2016 को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की 150 वीं जन्म शताब्दी के स्मरणोत्सव पर आयोजित एक समारोह में उन पर आधारित प्रदर्शनी का नई दिल्ली में उद्घाटन किया।
  • उन पर आधारित प्रदर्शनी का विषय ‘लाला लाजपत राय-एक निःस्वार्थ देशभक्त’ था।
  • वह स्वतंत्रता संग्राम के एक महान योद्धा थे, जिनका शुमार भारत के सर्वाधिक असाधारण नेताओं में होता है।
  • वह ‘पंजाब केसरी’ के नाम से विख्यात थे।
  • बंगाल के विभाजन की खिलाफत करने वाले यह मुख्य नेता थे और उन्होंने बिपिन चंद्र पाल एवं बाल गंगाधर तिलक के साथ कांग्रेस के गरमपंथी दल का नेतृत्व किया।
  • 30 अक्टूबर, 1928 को लाहौर में ‘साइमन कमीशन’ के खिलाफ एक प्रदर्शन का नेतृत्व करने के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज में उन्हें गहरी चोटें आई और 17 नवंबर, 1928 को उनका निधन हो गया।
  • उनके सम्मान के रूप में भारत सरकार ने उनकी 150वीं जयंती आयोजित करने का फैसला किया है।
  • उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार राष्ट्रीय महत्व की महान हस्तियों की जन्मशती, 125 वीं/150 वीं जयंतियों पर समारोह आयोजित करता है तथा एक वर्ष की अवधि में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=134433