ललित कला अकादमी के अस्थायी अध्यक्ष

प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे ललित कला अकादमी का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) डॉ. विनय मोहन
(b) प्रो. राजेंद्र कुमार
(c) एम.एल. श्रीवास्तव
(d) प्रो. आशुतोष कुमार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 मार्च, 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव (अकादमी) श्री एम.एल. श्रीवास्तव को ललित कला अकादमी का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • वह नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे।
  • इस पद पर उन्होंने सी.एस. कृष्णा शेट्टी का स्थान लिया।
  • उल्लेखनीय है कि ललित कला अकादमी स्वतंत्र भारत में गठित एक स्वायत्त संस्था है जो 5 अगस्त, 1954 को भारत सरकार द्वारा स्थापित की गई थी।
  • इसका मुख्यालय, नई दिल्ली में है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178237
http://indianexpress.com/article/india/joint-secy-appointed-as-lalit-kala-akademi-protem-chairman-5118917/
http://lalitkala.gov.in/showdetails.php?id=2