महाराष्ट्र में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना हेतु भूमिपूजन समारोह

प्रश्न-31 मार्च, 2018 को महाराष्ट्र के किस स्थान पर रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना हेतु भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ?
(a) विदर्भ
(b) लातूर
(c) नागपुर
(d) पुणे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 मार्च, 2018 को मध्य रेल के सोलापुर मंडल के अंतर्गत लातूर (महाराष्ट्र) में ‘रेल कोच फैक्ट्री’ की स्थापना हेतु भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ।
  • इस रेल कोच फैक्ट्री की प्रारंभिक लागत लगभग 500 करोड़ रुपये है।
  • इसका भूमिपूजन केंद्रीय रेल मंत्री पीयुष गोयल और मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने किया।
  • गौरतलब है कि 20 फरवरी, 2018 को भारतीय रेलवे और महाराष्ट्र सरकार के बीच कोच निर्माण फैक्ट्री की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये थे।
  • फैक्ट्री का निर्माण रेल विकास निगम लि. (RVNL) द्वारा किया जा रहा है।
  • पहले चरण में प्रतिवर्ष 250 कोच का निर्माण होगा।
  • दूसरे चरण में प्रतिवर्ष 400 कोच का निर्माण होगा।

संबंधित लिंक
http://www.punekarnews.in/bhoomipujan-of-rail-coach-factory-at-latur-on-31-3-2018/
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/980063328834699264