लंदन मैराथन, 2016

2016 London Marathon

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई लंदन मैराथन, 2016 में पुरुष वर्ग का खिताब निम्न में से किसने जीता?
(a) लेलिसा देसिया
(b) खुशबार कौर
(c) मनीष सिंह
(d) इलियुड किपचोगे
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • वर्जिन मनी (Virgin Money) द्वारा प्रायोजित 36वीं लंदन मैराथन 24 अप्रैल, 2016 को संपन्न हुई।
  • मैराथन के पुरुष वर्ग का खिताब केन्या के इलियुड किपचोगे ने जीता।
  • किपचोगे ने 2 घंटे 3 मिनट 5 सेकंड में मैराथन पूरी की।
  • उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी किपचोगे ने 2 घंटे 4 मिनट 42 सेकंड में मैराथन पूरी कर जीत प्राप्त की थी।
  • महिला वर्ग का खिताब केन्या की जेमिमा समगोंग ने जीता।
  • इन्होंने मैराथन पूरी करने में 2 घंटे 22 मिनट 58 सेकंड का समय लिया।
  • ज्ञातव्य है कि गत वर्ष यह खिताब इथियोपिया की तिगिस्त तुफा ने जीता था जिन्होंने इस बार मैराथन 2 घंटे 23 मिनट 3 सेकंड में पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.virginmoneylondonmarathon.com/en-gb/news-media/latest-news/item/kipchoge-shines-as-london-celebrates-its-millionth-finisher/
http://results-2016.virginmoneylondonmarathon.com/2016/?pid=leaderboard
http://www.bbc.com/sport/athletics/36123242