रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अनुषंगी इकाई बनी-सिंगापुर का बैंक

प्रश्न-हाल ही में सिंगापुर के किस बैंक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पूर्ण अनुषंगी इकाई के रूप में स्थापित होने की अनुमति प्राप्त हुई?
(a) डी.बी.एस. बैंक लि.
(b) ए.बी.एस. बैंक लि.
(c) एस.बी.एस बैंक लि.
(d) आई.बी.एस. बैक लि.
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी, 2019 को सिंगापुर के डी.बी.एस. बैंक लि. (Development Bank of Singapore) को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से डी.बी.एस. बैंक इंडिया लि. नाम से आर.बी.आई. की अनुषंगी बैंक के रूप में स्थापित होने की अनुमति प्राप्त हुई।
  • 1 मार्च, 2019 से D.B.C. बैंक की सभी शाखाएं डी.बी.एस. बैंक इंडिया लि. की शाखा के रूप में कार्य करेंगी।
  • D.B.S. को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकाकारी विनियमन अधिनियम की धारा 22 (1) के अंतर्गत पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था के रूप में बैंकिंग कारोबार करने के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया है।
  • वर्तमान में इस समूह की भारत के बारह शहरों में शाखाएं कार्यरत हैं।
  • उल्लेखनीय है कि डी.बी. एस. बैंक लि. ने वर्ष 1994 में भारत में अपना प्रतिनिधि कार्यालय स्थापित किया और वर्ष 1995 में अपनी पहली बैंक शाखा स्थापित की।
  • डी.बी.एस. भारत में पहला बैंक है, जिसने वर्ष 2016 में पूरी तरह से डिजिटल परिचालन वाला ‘डिजी बैंक’ शुरू किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.rbi.org.in/scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=46422
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/dbs-to-operate-as-wholly-owned-subsidiary-in-india-from-mar-1-119022800502_1.html