राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव‚ 2022 का पहला चरण

प्रश्न-26-27 मार्च‚ 2022 को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का पहला चरण कहां संपन्न हुआ?
(a) वाराणसी
(b) केवड़िया
(c) गुवाहाटी
(d) राजमहेंद्रवरम
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 26-27 मार्च‚ 2022 के मध्य राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का पहला चरण राजमहेंद्रवरम‚ आंध्र प्रदेश में संपन्न हुआ।
  • यह महोत्सव पहली बार आंध्र प्रदेश ओर तेलंगाना के तेलुगु राज्यों में आयोजित किया गया।
  • आंध्र-प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और केंद्रीय संस्कृति‚ पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी.के.रेड्डी ने इसका उद्‌घाटन किया।
  • यह संस्कृति मंत्रालय का एक प्रमुख महोत्सव है‚ जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना‚ बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है।
  • इस महोत्सव का दूसरा और तीसरा चरण क्रमश 29-30 मार्च और 1-3 अप्रैल‚ 2022 को वारंगल और हैदराबाद में आयोजित किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1810379#:~:text=The%20National%20Cultural%20Festival%20of,the%20Azadi%20Ka%20Amrit%20Mahotsav.&text=The%20Mahotsav%20will%20have%20an,artists%20and%20choreographed%20folk%20performances.