भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र की अवधारणा पेश करने वाला देश का पहला राज्य

प्रश्न-गांवों में भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र (Dynamic Map) की अवधारणा पेश करने वाला देश का पहला राज्य कौन है?
(a) पंजाब
(b) हरियाणा
(c) बिहार
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च‚ 2022 में बिहार‚ गांवों में भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने के लिए गतिशील मानचित्र (Dynamic Map) की अवधारणा पेश करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • हर बार भूमि के स्वामित्व में परिवर्तन होने पर यह गतिशील मानचित्र अपने आप अपडेट हो जाएगा।
  • इस कदम का उद्देश्य कानूनी विवादों को कम करना है।
  • उल्लेखनीय है दिसंबर‚ 2021 में बिहार में बिहार विधानसभा में ‘बिहार भूमि दाखिल खारिज (संशोधन) विधेयक‚ 2021’ पारित किया गया।
  • इसमें मानचित्रों के अनुरूप दाखिल खारिज को अनिवार्य बना दिया गया है।

लेखकविजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक-

https://newsonair.com/2022/03/21/bihar-to-become-the-first-state-to-implement-dynamic-map-to-track-land-ownerships/