राष्ट्रीय वीरता पुरस्कारों की घोषणा

प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई। जिसमें प्रतिष्ठित ‘भारत पुरस्कार’ किसे प्रदान किया जाएगा?
(a) कुमारी गुंजन शर्मा
(b) कुमारी रेशम फातमा
(c) मास्टर देवेश कुमार
(d) मास्टर रूमोह मेतो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 जनवरी, 2015 को 24 बच्चों को वर्ष 2014 के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कारों (National Bravery Awards) के लिए चुना गया है।
  • इनमें 8 लड़कियां और 16 लड़के शामिल हैं।
  • इनमें से 4 बच्चों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।
  • प्रमुख पुरस्कार और उनके प्राप्तकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं-
  • भारत पुरस्कार कुमारी रेशम फातमा (16 1/2 वर्ष)-उत्तर प्रदेश को दिया गया।
  • यह पुरस्कार आसाधारण वीरता के लिए दिया जाता है। रेशमा तेजाब हमले की शिकार हुई थी और उसे यह पुरस्कार अपने दुश्मनों से बहादुरी से निपटने के लिए दिया गया है।
  1. संजय चोपड़ा पुरस्कार: मास्टर देवेश कुमार (16 1/2वर्ष)-उत्तर प्रदेश
  2. गीता चोपड़ा पुरस्कार: कुमारी गुंजन शर्मा (13 1/2वर्ष)-असम
  3. बापू गैधानी पुरस्कार मास्टर रूमोह मेतो (13 1/2वर्ष) अरुणाचल प्रदेश, स्व. कुमारी रिया चौधरी (15 वर्ष) उत्तर प्रदेश तथा स्व. कुमारी मोनिका (16 वर्ष)-उत्तराखंड
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 6 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को उनके वीरता पूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1957 से प्रारंभ यह पुरस्कार भारतीय बाल कल्याण परिषद (Indian Council for child Welfare-ICCW) द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • गौरतलब है कि भारतीय बाल कल्याण परिषद (ICCW) ने वर्ष 1987-88 में असाधारण मेधा व बहादुरी के लिए ‘भारत पुरस्कार’ की शुरूआत की।
  • दूसरे विशेष पुरस्कारों में शामिल गीता चोपड़ा और संजय चोपड़ा पुरस्कार को वर्ष 1978 में आईसीसीडब्लू द्वारा स्थापित किया गया।
  • वर्ष 1988-89 में आईसीसीडब्लू ने बापू गैधानी पुरस्कारों की शुरूआत की।
  • ये बच्चे 24 जनवरी, 2015 को एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री से पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ddinews.gov.in/Current%20Affairs/Pages/braveryaward.aspx
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114735