फीफा बैलोन डी’ओर-2014 पुरस्कार

प्रश्न-फीफा बैलोन डी’ओर 2014 के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
(a) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(b) लियोनेल मेसी
(c) एंजेल डी मारिया
(d) रोनाल्डो लुईस नजेरियो डी लीमा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • फीफा बैलोन डी’ओर 2014 (FIFA Ballon d’Or 2014) का पुरस्कार वितरण 12 जनवरी, 2015 को ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) में संपन्न हुआ।
  • फीफा बैलोन डी’ओर 2014 के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी (पुरुष) का पुरस्कार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) (पुर्तगाल) को प्रदान किया गया।
  • रोनाल्डो को यह पुरस्कार लगातार दूसरी तथा कुल तीसरी बार प्रदान किया गया जबकि इस पुरस्कार के चार बार के विजेता लियोनेल मेसी (जर्मनी) उपविजेता रहे।
  • 54 वर्षीय कोच जोकिम लोए (जर्मनी) को सर्वश्रेष्ठ कोच (पुरुष टीम) का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार नादिन केस्लर (जर्मनी) को प्रदान किया गया।
  • महिला फुटवाल के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फीफा कोच (महिला टीम) का पुरस्कार राल्फ केलरमान (जर्मनी) को प्रदान किया गया।
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फीफा प्रेसीडेंसियल पुरस्कार हिरोशी कगावा को प्रदान किया गया।
  • जैम्स रोड्रिगेज (कोलम्बिया) को सर्वश्रेष्ठ फीफा गोल का पुरस्कार (Puskas Award) प्रदान किया गया।
  • फीफा टूर्नामेंट वालंटियर्स को फीफा फेयर प्ले का विजेता घोषित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि ‘फ्रांस फुटबाल’मैगजीन के बैलोन डी’ओर तथा फीफा के ‘वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार’का वर्ष 2010 में विलय हुआ था। तभी से इस पुरस्कार को ‘फीफा बैलोन डी’ओर के नाम से प्रदान किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fifa.com/ballon-dor/
http://www.fifa.com/ballon-dor/history/edition=2010/overview.html