राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नये कार्यकारी अध्यक्ष

jagdish singh khehar

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority-NALSA) का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
(b) न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
(c) न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
(d) न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 18 नवंबर, 2016 को केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इस पद पर वह न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे का स्थान ग्रहण करेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई थी।
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्या संरक्षक हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.livelaw.in/justice-js-khehar-appointed-new-executive-chairman-nalsa/
http://nalsa.gov.in/content/introduction