राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नए कार्यकारी अध्यक्ष

प्रश्न-दिसंबर, 2019 में किसने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे
(b) न्यायमूर्ति एन.वी. रमन्ना
(c) न्यायमूर्ति एस.ए. बोब्डे
(d) न्यायमूर्ति राजेश अग्रवाल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • दिसंबर, 2019 में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमन्ना ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA: National Legal Services Authority) के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • इस पद पर इन्होंने न्यायमूर्ति एस.ए. बोब्डे का स्थान लिया।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत NALSA की स्थापना समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

ahttps://nalsa.gov.in/current-executive-chairman