13वां दक्षिण एशियाई खेल

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 13वें दक्षिण एशियाई खेल का आयोजन काठमांडू और पोखरा में किया गया।
(ii) इस खेल का शुभंकर ब्लैकबक (कृष्णशहर) था।
(iii) खेलों का उद्घाटन खड्ग प्रसाद शर्मा ओली ने किया।
(iv) भारत ने सर्वाधिक कुल 312 पदक जीता।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही है?
कूटः

(a) (i), (ii), (iii)
(b) (ii), (iii), (iv)
(c) (i), (ii), (iv)
(d) (i), (ii), (iii)
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 1-10 दिसंबर, 2019 के मध्य 13वें दक्षिण एशियाई खेल (SAG-South Asian Games) का आयोजन संयुक्त रूप से काठमांडू एवं पोखरा (नेपाल) में किया गया।
  • इसका उद्घाटन नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने किया।
  • इसमें दक्षेस (SAARC) के 7 सदस्य देशों (बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका) के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • इन खेलों के दौरान 27 खेलों में 2700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • इसमें भारत की ओर से 487 दल ने भागीदारी की।
  • 13वें दक्षिण एशियाई खेल में भारत ने सर्वाधिक 173 स्वर्ण, 93 रजत और 45 कांस्य पदक सहित कुल 312 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • इस प्रतियोगिता में पदक विजेता देश इस प्रकार रहे-
देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
भारत 174 93 45 312
नेपाल 51 60 95 206
श्रीलंका 40 83 128 251
पाकिस्तान  32 41 59 132
बांग्लादेश 19 32 87  138
मालदीव 1 0 4 5
भूटान 0 7 13 20
  • 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) ब्लैकबक (Blackbucks) का जोड़ा था।
  • नेपाल में एक लुप्तप्राय प्रजाति है।
  • इस खेल का आदर्श वाक्य (Moto) है-Life isn’t about Finding Your Self’।
  • इसमें 8 वर्ष बाद क्रिकेट को शामिल किया गया, जिसमें सिर्फ महिला क्रिकेट टीमों ने भाग लिया।
  • 2 दिसंबर, 2019 को नेपाल की महिला क्रिकेटर अंजलि चंद ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 0 रन पर 6 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
  • यह उपलब्धि उन्होंने मालदीव के विरुद्ध हांसिल की।
  • भारतीय शूटर मेहुली घोष ने फाइनल में 253.3 स्कोर के साथ 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण जीता, जो कि वर्तमान विश्व रिकॉर्ड (252.9) से 0.4 अधिक है।
  • भारतीय हाई जम्पर सर्वेश अनिल कुशारे ने ऊंची कूद स्पर्धा में 2.21 मीटर की ऊंचाई पर छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
  • बैडमिंटन में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में भारत के तेजिंदर पाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
  • बास्केटबॉल में भारत की पुरुष टीम ने श्रीलंका को और महिला टीम ने नेपाल को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
  • भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने नेपाल को 2-0 से पराजित कर लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता।
  • नेपाल की पुरुष फुटबॉल टीम ने भूटान को 2-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
  • इन खेलों का समापन समारोह काठमांडू स्थित दशरथ रंगशाला में संपन्न हुआ।
  • उल्लेखनीय है कि प्रथम दक्षिण एशियाई खेल का आयोजन वर्ष 1984 में काठमांडू, नेपाल में किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nhp.gov.in/national-pollution-prevention-day_pg