राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए अध्यक्ष

Govt appoints chief of child rights body

प्रश्न-13 अक्टूबर, 2018 को केंद्र सरकार ने किसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) स्तुति कैकर
(b) प्रियंक कानूनगो
(c) शांता सिन्हा
(d) किरण खेर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर, 2018 में केंद्र सरकार ने प्रियंक कानूनगो को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इस पद पर उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।
  • इससे पूर्व वह आयोग में ही वर्ष 2015 से बतौर सदस्य कार्यरत थे।




  • इस पद पर वह स्तुति नारायण कैकर (Stuti Narain Kacker) का स्थान लेंगे।
  • एनसीपीसीआर (NCPCR) के बारे में:
  • इसकी स्थापना राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम के अंतर्गत मार्च, 2007 में की गई थी।
  • यह बाल अधिकारों की सार्वभौमिकता और गैर-उल्लंघनीयता के सिद्धांत पर बल प्रदान करता है।




  • इसके साथ ही यह देश की समस्त बाल संबंधी नीतियों में तात्कालिकता के समावेश को मान्यता प्रदान करता है।
  • शांता सिन्हा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की प्रथम अध्यक्ष थीं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
https://timesofindia.indiatimes.com/india/govt-appoints-chief-of-child-rights-body/articleshow/66200329.cms
http://ncpcr.gov.in/contprintcont.php?lid=987&lang=2&level=0&linkid=69