राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

प्रश्न-‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 मई
(b) 13 मई
(c) 11 मई
(d) 9 मई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 मई, 2018 को देशभर में ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय देश में नवाचार और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के उपलक्ष्य में वर्ष 1999 से प्रत्येक वर्ष 11 मई इस दिवस का आयोजन करता है।
  • इस अवसर देशभर में राष्ट्र की सेवा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सफलता का उत्सव मनाया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि यह दिवस 11 मई को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ब़डी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • 11 मई, 1998 को भारत ने पोखरण (राजस्थान) में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आपरेशन ‘शक्ति’ के बाद भारत को एक पूर्णकालिक नाभिकीय देश घोषित किया था।
  • इसने भारत में नाभिकीय क्लब में शामिल होने वाले छठें देश का दर्जा दे दिया था।
  • इसके साथ ही स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट ‘हंस-3’ ने इसी दिन परीक्षण उड़ान भरी थी।
  • इसके अलावा इसी दिन भारत ने त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

संबंधित लिंक
http://www.pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1531826
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179214