राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

प्रश्न-24 अप्रैल, 2022 को देश भर में ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ मनाया गया। यह दिवस किस संविधान संशोधन अधिनियम के लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
(a) 74वें संविधान संशोधन अधिनियम
(b) 73वें संविधान संशोधन अधिनियम
(c) 92वें संविधान संशोधन अधिनियम
(d) 84वें संविधान संशोधन अधिनियम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 अप्रैल, 2022 को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया।
  • ज्ञातव्य है कि 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के तहत पंचायती राज को ग्राम, मध्यवर्ती और जिला स्तरीय पंचायतों के माध्यम से संस्थागत स्वरूप प्रदान किया गया।
  • इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में एक नया अध्याय 9 और 11वीं अनुसूची जोड़ी गई।
  • यह अधिनियम 24 अप्रैल, 1993 को लागू हुआ था।
  • अतः इसी दिन की वर्षगांठ के रूप में प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
  • पहली बार यह दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था।
  • इस बार पंचायती राज दिवस समारोह जम्मू-कश्मीर में आयोजित हुआ था।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें अमृत सरोवर नामक एक नई पहल का शुभारंभ किया।
  • इस पहल का उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायकल्प करना हैं।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1819229#:~:text=24%20th%20April%20is%20observed,Ray%20system%20in%20the%20country.