रतन टाटा

IACC presents lifetime achievement award to Ratan Tata

प्रश्न-2 अक्टूबर, 2020 को प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को किस संगठन द्वारा ‘आईएसीसी लाइफटाइम एंड ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया?
(a) इंडो-ऑस्ट्रेलियन चैंबर ऑफ कॉमर्स
(b) इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स
(c) इंडो-जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स
(d) इंडो-चीन चैंबर ऑफ कॉमर्स
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 अक्टूबर, 2020 को प्रसिद्ध उद्योगपति एवं बिजनेस आइकॉन रतन टाटा को इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) द्वारा ‘आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें, भारत-यूएसए के व्यापार संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
  • गौरतलब है कि रतन टाटा पहले भारतीय उद्योगपति थे, जिन्होंने अमेरिकी बाजार में मौजूद मौकों को समझा।
  • उनके नेतृत्व में टाटा समूह तीन दशक के भीतर अमेरिका में सबसे बड़ी रोजगार देने वाली भारतीय कंपनी बन गई है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/companies/iacc-presents-lifetime-achievement-award-to-ratan-tata/article32760054.ece