यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक्स-बॉक्स (एसएचई-बॉक्स)

Govt launches ‘SHe-box’ portal for sexual harassment complaints

प्रश्न-वर्ष 2011 की जगनणना के अनुसार महिला कर्मचारियों की संख्या केंद्र सरकार के नियमित कर्मचारियों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?
(a) 10.05 प्रतिशत
(b) 10.93 प्रतिशत
(c) 10.98 प्रतिशत
(d) 11.25 प्रतिशत
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 जुलाई, 2017 को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने हेतु यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक्स-बॉक्स (एसएचई-बॉक्स) नामक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ नई दिल्ली में किया।
  • यह शिकायत प्रबंधन प्रणाली कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, निषेध और निदान) अधिनियम, 2013 का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु विकसित की गई है।
  • इस पोर्टल पर केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी, कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।
  • शीघ्र ही इस पोर्टल की सुविधा निजी क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी उपलब्ध करायी जाएगी।
  • महिला और बाल विकास मंत्रालय कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित समस्या के आकार का आकलन करने हेतु एक अखिल भारतीय सर्वेक्षण कराएगा।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार महिला कर्मचारियों की संख्या केंद्र सरकार के नियमित कर्मचारियों की कुल संख्या का 10.93 प्रतिशत (3.37 लाख) है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=168892
http://icds-wcd.nic.in/wcdact/womenactsex.pdf
http://www.thehindu.com/news/national/govt-launches-she-box-portal-for-sexual-harassment-complaints/article19342828.ece