यूरोपीय गैस पाइपलाइन का उद्घाटन

प्रश्न-हाल ही में अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने संगचाल टर्मिनल में एक पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a)  संगचाल टर्मिनल राजधानी बाकू से लगभग 55 किमी. की दूरी पर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
(b) यह पाइपलाइन रूस को छोड़कर यूरोप के सबसे बड़े गैस क्षेत्रों में गैस परिवहन हेतु पहला प्रत्यक्ष मार्ग तैयार करेगी।
(c)  दक्षिणी गैस परियोजना का उद्देश्य कैस्पियन सागर से यूरोप तक (3,500 किमी.) गैस परिवहन करना है।
(d) इस परियोजना की लागत राशि 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 मई, 2018 को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने संगचाल टर्मिनल में एक पाइपलाइन का उद्घाटन किया।
  • यह पाइपलाइन रूस को छोड़कर यूरोप के सबसे बड़े गैस क्षेत्रों में गैस परिवहन हेतु पहला प्रत्यक्ष मार्ग तैयार करेगी।
  • संगचाल टर्मिनल राजधानी बाकू से लगभग 55 किमी. (35 मील) की दूरी पर दक्षिण पश्चिम में स्थित है।
  • दक्षिणी गैस परियोजना का उद्देश्य कैस्पियन सागर से यूरोप तक (3,500 किमी.) गैस परिवहन करना है।
  • इस परियोजना की लागत राशि 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर (35 बिलियन यूरो) है।
  • वर्ष 2020 तक दक्षिणी गैस गलियारे से यूरोप में लगभग 10 बिलियन क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस लाने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त तुर्की को 6 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस भेजी जाएगी।
  • अजरबैजान से दक्षिण काकेशस पाइपलाइन तुर्की को गैस का परिवहन करेगी, जहां यह ट्रांस-एनाटोलियन प्राकृतिक गैस पाइपलाइन या तानाप (TANAP) से जुड़ जाएगी।
  • तुर्की से ट्रांस-एड्रियाटिक पाइपलाइन के माध्यम से इटली को गैस भेजा जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.hurriyetdailynews.com/azerbaijan-inaugurates-european-gas-pipeline-132528