यूनिसेफ-इंडिया द्वारा देश की पहली युवा एंबेसेडर नियुक्त

Hima Das is Unicef India's first youth ambassador

प्रश्नहाल ही में संयुक्त राष्ट्र बाल निधिभारत (यूनिसेफइंडिया) द्वारा किसे देश का पहला युवा एंबेसेडर नियुक्त किया गया है?
(a) स्वप्ना बर्मन
(b) हिमा दास
(c) सरिताबेन गायकवाड़
(d) एम.आर. पूवाम्मा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 नवंबर, 2018 को संयुक्त राष्ट्र बाल निधि-भारत (यूनिसेफ-इंडिया) द्वारा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हिमादास को देश का पहला युवा एंबेसेडर नियुक्त किया गया।
  • असम की हिमा दास बच्चों के अधिकारों और आवश्यकताओं के विषय में जागरूकता का प्रसार करने एवं बच्चों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगी तथा युवाओं को सही निर्णय लेने हेतु प्रेरित करेंगी।





  • हिमा ने वर्ष 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियाई खेलों में महिलाओं की 4×400 मीटर रिले दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक और महिलाओं की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
  • हिमा दास आईएएएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/national/hima-das-is-unicef-india-s-1st-youth-ambassador/article25502208.ece
https://www.thenewsminute.com/article/athlete-hima-das-named-unicef-indias-first-youth-ambassador-91585
https://www.businesstoday.in/latest/trends/unicef-appoints-hima-das-as-india-first-ever-youth-ambassador/story/291162.html