मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान

Health Ministry launches single vaccine for dual protection against measles and rubella as part of Universal Immunization Programme

प्रश्न-5 फरवरी, 2017 को मीजल्स रूबेला (MR) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग कितने बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
(a) 2.5 करोड़
(b) 3 करोड़
(c) 3.5 करोड़
(d) 3.6 करोड़
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 फरवरी, 2017 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बंगलुरू में मीजल्स रूबेला (MR-Measles Rubella) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
  • खसरा और चेचक बीमारियों के खिलाफ यह अभियान पांच राज्यों/संघ शासित प्रदेशों (कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुच्चेरी, गोवा और लक्षद्वीप) में शुरू किया जायेगा।
  • अभियान के तहत इन पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश में लगभग 3.6 करोड़ बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
  • इस अभियान के बाद मीजल्स रूबेला टीका नियमित रोग प्रतिरक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
  • यह वर्तमान में दी जा रही मीजल्स की खुराक का स्थान ग्रहण करेगा।
  • वर्तमान समय में यह खुराक दो बार 9-12 महीने और 16-24 महीने के आयुवर्ग के बच्चों को दी जाती है।
  • इस अभियान का लक्ष्य भारत में लगभग 41 करोड़ बच्चों को लाभ पहुंचाना है।
  • अभियान के तहत 9-15 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
  • इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस अवसर पर अभियान के विषय में जागरूकता पैदा करने हेतु संचार-सामग्री का विमोचन भी किया गया।
  • वर्ष 2010 में वैश्विक स्तर पर एक अनुमान के अनुसार लगभग 1,03,000 बच्चों का जन्म जन्मजात रूबेला सिंड्रोम के साथ हुआ था।
  • वर्ष 2015 में लगभग 1,34,200 बच्चों की मृत्यु मीजल्स के कारण वैश्विक स्तर पर हुई, जिसमें से भारत के लगभग 49,200 बच्चे सम्मिलित थे।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59421
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158067
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/828182210255675392