मिस वर्ल्ड-2019

Miss World 2019
प्रश्न-14 दिसंबर, 2019 को मिस वर्ल्ड-2019 का खिताब किसने जीता है?
(a) मारिया वासिलेविच
(b) निकोलेने निम्स लुकान
(c) टोनी एन. सिंह
(d) वनेसा पॉन्स डि लियोन सांचेज
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 14 दिसंबर, 2019 को मिसा वर्ल्ड सौन्दर्य प्रतियोगिता का 69वां संस्करण लंदन, (यूके) में संपन्न हुआ।
  • इसमें विभिन्न देशों के कुल 111 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • प्रतियोगिता में भारतीय मूल की मिस जमैका टोनी एन.सिंह ने वर्ष 2019 का ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता।
  • वर्ष 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पॉन्स डि लियोन ने टोनी एन. सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 का ताज पहनाया।
  • इस प्रतियोगिता की प्रथम उपविजेता (Ist Runnerup) फ्रांस की ओफेली मेजिनो (Ophely Mezino) रहीं।
  • जबकि भारत की सुमन राव द्वितीय उपजिवेता (2nd Runnerup) रहीं।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2017 का यह खिताब भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.missworld.com/#/news/1865

https://www.bbc.com/news/newsbeat-50799573