मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर

प्रश्न – 20 अगस्त,2026 को मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर किस देश के नए राष्ट्रपति चुने गए?
(a) बहरीन (b) इंडोनेशिया
(c) तुर्किए (d) बांग्लादेश
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 अगस्त,2026 को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी – (बीपीएन) के वरिष्ठ नेता मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए.
  • देश की संसद – जातीय संसद में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 255 वोट हासिल किए।
  • उन्होंने पूर्व सेना अधिकारी ओली अहमद को हराया, जो दक्षिणपंथी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और देश की पहली प्रमुख छात्र-नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी, नेशनल सिटिज़न पार्टी – एनसीपी के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार थे।
  • ओली अहमद को 88 वोट मिले।
  • बांग्लादेश में राष्ट्रपति का चुनाव संसद सदस्यों द्वारा किया जाता है।
  • 12 फरवरी,2026 के चुनावों में सत्ता में लौटी बीएनपी के पास संसद में दो-तिहाई बहुमत है।
  • यह चुनाव तब जरूरी हो गया जब मोहम्मद शहाबुद्दीन, जिन्हें 2023 में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध चुना गया था, ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले इस्तीफा दे दिया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/mirza-fakhrul-islam-alamgir-takes-oath-as-23rd-president-of-bangladesh

https://newsonair.gov.in/hi/bangladesh-nationalist-party-senior-leader-mirza-fakhrul-islam-alamgir-has-been-elected-as-the-23rd-president-of-bangladesh