प्रश्न – सितंबर, 2026 में मारुति सुजुकी ने अपना पहला हरित हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर संयंत्र कहाँ चालू किया?
(a) खारखौदा, हरियाणा (b) मानेसर, हरियाणा
(c) हंसलपुर, गुजरात (d) रोहतक, हरियाणा
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 सितंबर, 2026 को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने विनिर्माण परिसर में पहला हरित हाइड्रोजन (GH-1) इलेक्ट्रोलाइजन संयंत्र चालू किया।
- उत्पादित हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस में मिलाकर कंपनी की विनिर्माण प्रक्रियाओं में ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है।
- इस परियोजना से मानेसर परिसर में उत्पन्न और ऊर्जा का बेहतर उपयोग होता है।
- विशेष रूप से छुट्टियों के दौरान उपलब्ध सौर ऊर्जा, जिसका तत्काल उपयोग नहीं हो पाता, उससे हाइड्रोजन बनाई जाती है।
- उत्पादित हाइड्रोजन को संग्रहित करके बाद में विनिर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है।
- कंपनी प्रयोगिक परियोजना से मिले अनुभव के आधार पर हरियाणा और गुजरात में अपने अन्य विनिर्माण परिसरों तक इस तकनीक का विस्तार करने की योजना बना रही है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…