मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रश्न-‘मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 10 अप्रैल
(b) 12 अप्रैल
(c) 9 अप्रैल
(d) 14 अप्रैल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Human Space Flight) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवता के लिए अंतरिक्ष युग की शुरूआत करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल, 1961 को पूर्व सोवियत संघ के नागरिक यूरी गैगरीन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।
  • उन्होंने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।
  • अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले व्यक्ति का दर्जा उन्हें ही प्राप्त है।
  • इस ऐतिहासिक घटना ने सभी मानवता के लाभ के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण का रास्ता खोल दिया था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल, 2011 को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/humanspaceflightday/background.shtml
http://www.un.org/en/events/humanspaceflightday/index.shtml