महाराष्ट्र

World Bank offers over $1-billion loan to Maharashtra

प्रश्न-हाल ही में किस संस्था द्वारा अगले 2-3 वर्षों में महाराष्ट्र में शहरी परिवहन और जलवायु अनुरूप कृषि के क्षेत्र में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के सहायता कार्यक्रम की घोषणा की गई?
(a) एशियाई विकास बैंक
(b) विश्व बैंक
(c) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(d) ब्रिक्स बैंक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी, 2017 को विश्व बैंक द्वारा अगले 2-3 वर्षों में महाराष्ट्र में शहरी परिवहन और जलवायु अनुरूप कृषि के क्षेत्र में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के सहायता कार्यक्रम की घोषणा की गई।
  • यह घोषणा विश्व बैंक के सीईओ क्रिस्तालिना गेओगिएवा ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान की।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले पांच वर्षों में विश्व बैंक ने महाराष्ट्र में शहरी परिवहन, ग्रामीण जल आपूर्ति और कृषि के क्षेत्र में 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया था।

संबंधित लिंक
http://www.thehindubusinessline.com/news/national/infra-boost-world-bank-may-extend-1billion-loan-to-maharashtra/article9565893.ece