महबूबा मुफ्ती

Mehbooba Mufti

प्रश्न-एक मुस्लिम महिला के रूप में महबूबा मुफ्ती भारत के किसी राज्य की कौन-सी मुख्यमंत्री हैं?
(a) पहली
(b) दूसरी
(c) तीसरी
(d) चौथी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 अप्रैल, 2016 को जम्मू-कश्मीर राज्य की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शपथ ग्रहण किया।
  • उल्लेखनीय है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती के पिता एवं जम्मू कश्मीर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का 7 जनवरी, 2016 को 79 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था, तब से मुख्यमंत्री पद खाली था।
  • 8 जनवरी, 2016 से जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था।
  • भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के अतिरिक्त 22 अन्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
  • महबूबा के नेतृत्व में बनी इस सरकार में भाजपा के डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने उपमुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण किया।
  • उल्लेखनीय है कि डॉ. निर्मल कुमार सिंह मुफ्ती मोहम्मद सईद के कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री थे।
  • पीडीपी के 8 तथा भाजपा के 8 विधान सभा सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • राज्य मंत्री के रूप में पीडीपी के तीन एवं भाजपा के तीन विधायकों ने शपथ ग्रहण किया।
  • ध्यातव्य है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में पीपुल्स कान्फ्रेंस दल भी सहयोगी है।
  • इस गठबंधन के 87 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 56 विधायक हैं जिसमें पीडीपी के 27 भाजपा के 25 और पीपुल्स कान्फ्रेंस के 2 सदस्य सम्मिलित हैं।
  • महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनी थीं। इस प्रकार महबूबा मुफ्ती देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://jkgad.nic.in/leftMenu/minCouncil.aspx
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/mehbooba-mufti-sworn-in-as-first-woman-cm-of-jk/article8432512.ece
http://www.jagran.com/news/national-mehbooba-mufti-takes-oath-as-a-first-lady-chief-minister-of-jammu-and-kashmir-13816016.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Anwara_Taimur