मणिपुर के नए मुख्यमंत्री

N Biren Singh takes oath as Manipur’s first BJP chief minister

प्रश्न-हाल ही में किसने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की?
(a) शुरहोजेलि लियोजित्सु
(b) एन. बीरेन सिंह
(c) इबोबी सिंह
(d) वाई. जयकुमार सिंह
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 मार्च, 2017 को एन. बीरेन सिंह (Nongthombam Biren Singh) ने 8 अन्य मंत्रियों के साथ मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • इस पद पर उन्होंने ओकराम इबोबी सिंह का स्थान ग्रहण किया।
  • नगा पीपुल्स फ्रंट (NPP) के नेता वाई. जयकुमार सिंह (Y. Joykumar Singh) ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • उल्लेखनीय है कि 11 मार्च, 2017 को घोषित 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 28 , भारतीय जनता पार्टी को 21, नगा पीपुल्स फ्रंट को 4, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4 तथा लोक जनशक्ति पार्टी एवं अन्य को क्रमशः 1-1 सीटें प्राप्त हुई थीं।
  • एन. बीरेन सिंह पत्रकार एवं राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर रह चुके हैं।
  • उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2002 में क्षेत्रीय पार्टी डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से जुड़कर की।
  • वे राज्य की हेनगांग विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
  • वर्ष 2004 के चुनाव से पूर्व इस पार्टी (DPP) का विलय कांग्रेस में हो गया था।
  • वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।
  • अक्टूबर, 2016 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
  • वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह हेनगांग सीट से चुनाव जीते हैं।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=159229
http://www.livemint.com/Politics/g88KvqgErUY6DkvQBzIZqO/Live-N-Biren-Singh-to-be-sworn-in-as-Manipur-CM-today-Amit.html
http://zeenews.india.com/north-east/live-n-biren-singh-to-take-oath-as-first-bjp-manipur-cm-latest-details-inside_1986772.html
http://www.jansatta.com/national/manipur-chunav-2017-n-biren-singh-profile-ex-congressman-will-first-bjp-cm-in-manipur-inspite-of-not-being-single-largest-party-of-the-state/275412/