मंत्रिमंडल द्वारा कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ए.एस.आर.बी.) को मंजूरी

Agricultural Scientists Recruitment Board

प्रश्न-कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह तीन सदस्यीय भर्ती बोर्ड है।
  2. यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कार्य करता है।
  3. कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो तक होती है।

सही कूट चुनिए :
(a)  1, 2
(b) 1, 2, 3
(c) केवल 3
(d) 2, 3
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 अगस्त, 2018 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ए.एस.आर.बी.) को मंजूरी दी।
  • कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड में अब तीन सदस्यों के स्थान पर चार सदस्य होंगे। जिसमें एक अध्यक्ष और तीन सदस्य होंगे।
  • पदावधि, तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने, जो भी पहले हो, तक होगी।
  • कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के कार्य संचालन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से पृथक कर दिया गया और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग से जोड़ दिया जाएगा।
  • कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड की स्थापना गजेंद्र गडकर समिति की अनुशंसा पर एक स्वतंत्र नियुक्ति अभिकरण के रूप में 1 नवंबर, 1973 को हुई थी।
  • पहले यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कार्य करती थी।

[सुधांशु पांडेय ]
संबंधित लिंक…
http://www.asrb.org.in/
http://pib.gov.in/newsite/erelease.aspx?relid=0