चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया एकल गुणसूत्र वाला खमीर

Creating a functional single-chromosome yeast

प्रश्न-हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने एकल गुणसूत्र वाले खमीर या यीस्ट के निर्माण का दावा किया है?
(a) चीन
(b) जापान
(c) दक्षिण कोरिया
(d) भारत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में चीन के आण्विक जीवविज्ञानियों (Molecular Biologists) ने एकल-गुणसूत्र वाले खमीर के निर्माण का दावा किया है।
  • ये वैज्ञानिक चीन के आण्विक संयंत्र विज्ञान में उत्कृष्टता केंद्र (Center for Excellence in Molecular Plant Sciences, CAS) से संबंधित है।
  • इस खोज को शोध पत्रिका ‘नेचर’ (Nature) द्वारा 1 अगस्त, 2018 को प्रकाशित किया गया है।
  • गौरतलब है कि चीनी वैज्ञानिकों ने अपने सभी आनुवंशिक विशेषताओं को केवल एक गुणसूत्र में संयोजित करने में सफल हो सके है जो गुणसूत्र के अधिकांश कार्यों में कोई अवरोध नहीं डालते हैं।
  • वैज्ञानिकों ने एकल-गुणसूत्र वाले खमीर बनाने के लिए CRISPR-Cas9 जीनोम संपादन (Genome Editing) तकनीक का प्रयोग किया है।
  • इस खोज से उम्र बढ़ने के साथ मनुष्यों में होने वाली अक्षमताओं व बीमारियों के निदान में सहायता मिल सकेगी तथा भविष्य में नई मानव निर्मित प्रजातियों के विकास तथा अनुसंधान के लिए सहूलियत रहेगी।

संबंधित लिंक…
https://www.nature.com/articles/s41586-018-0382-x
https://www.nature.com/articles/d41586-018-05857-9