भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका समझौता

Cabinet approves MoU between India and the USA concerning Scientific and Technical Cooperation in the Earth Sciences

प्रश्न-6 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच किस क्षेत्र में सहयोग से संबंधित हुए समझौते के विषय में जानकारी प्रदान की गई?
(a) पृथ्वी विज्ञान में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग
(b) रक्षा विज्ञान में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग
(c) अंतरिक्ष विज्ञान में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग
(d) सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीचपृथ्वी विज्ञान में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग से संबंधित हुए समझौते के विषय मेंजानकारी प्रदान की गई।
  • यह समझौता 1 नवंबर, 2018 को हस्ताक्षरित हुआ था।
  • भारत और अमेरिका के बीच सहयोग से दोनों देशों के संगठनों के पासउपलब्ध विशेषज्ञता के साझाकरण में सहायता प्राप्त होगी और पृथ्वी विज्ञान केक्षेत्र में नवीनतम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाई जा सकेगी।
  • सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों में पारिस्थितिक तंत्र, जलवायुपरिवर्तनशीलता और भूमि उपयोग में परिवर्तन, ऊर्जा, खनिज, पर्यावरण, स्वास्थ्य,प्राकृतिक संकट, जोखिम और आकलन, जल संसाधन और सूचना विज्ञान तथा डाटा एकत्रीकरण केक्षेत्र शामिल हैं।
  • उपरोक्त क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संचालित कार्यक्रमों के साथही तकनीकी जानकारी, यात्राओं और सहकारी अनुसंधान का आदान-प्रदान करेगा।

[विजय प्रताप सिंह]

संबंधित लिंक…

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1554966

http://www.uniindia.com/cabinet-approves-mou-b-w-india-us-concerning-scientific-tech-coop-in-earth-sciences/india/news/1428627.html