एम.सी.मैरीकॉम ने रचा इतिहास

प्रश्न-एम.सी. मैरीकॉम के संबंध में निम्न तथ्यों पर विचार कीजिए-
(i) वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट में जीता गया स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ खेलों में इनका पहला स्वर्ण पदक था।
(ii) वर्ष 2018 में दिल्ली में आइबा द्वारा महिलाओं की विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गया स्वर्ण पदक इनका विश्व चैंपियनशिप में 6वां स्वर्ण पदक था।

(a) कथन (i) सही है।
(b) कथन (ii) दोनों सही है।
(c) कथन (i) एवं (ii) दोनों सही हैं।
(d) न तो कथन (i) और न ही कथन (ii) सही है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर, 2018 में दिल्ली में आयोजित आइबा महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (AIBA Women’s World Boying Champions) में 35 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम ने स्वर्ण पदक जीता।
  • यह उनका विश्व चैंपियनशिप में 6वां स्वर्ण पदक था।
  • यूक्रेन की हाना ओखोटा इस प्रतिस्पर्धा में उपविजेता रहीं।
  • इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2001 में पेंसिलवेनिया के स्क्रैंटन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में पहले पदक के रूप में रजत पदक जीता था।
  • इसके पश्चात मैरीकॉम ने विश्व चैंपियनशिप में कुल 6 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
  • उन्होंने आयरलैंड की महिला मुक्केबाज केटी टेलर (5 स्वर्ण एवं 1 कांस्य) को पीछे छोड़ क्यूबा के फेलिक्स सेवन (6 स्वर्ण तथा 1 रजत) की बराबरी की जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में सर्वाधिक स्वर्ण (महिला एवं पुरुषों) जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।
  • मैरीकॉम ने वर्ष 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 तथा 2018 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • मैरीकॉम से जुड़े अन्य तथ्य
  • मैरीकॉम का जन्म 1 मार्च, 1983 को मणिपुर राज्य के चौराचांद जिले में हुआ था।
  • वर्तमान में वह राज्यसभा की सांसद भी हैं।
  • वर्ष 2014 में इंचियोन में आयोजित एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2010 में कांस्य पदक जीता था।
  • एशियन चैंपियनशिप में मैरी ने 5 स्वर्ण सहित 1 रजत पदक भी जीता।

लेखक-अमित कुमार श्रीवास्तव

संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/mary-kom-wins-record-sixth-world-championship-gold-5463177/
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/boxing/womens-world-boxing-championships-mary-kom-wins-record-sixth-gold-medal-sonia-chahal-takes-silver/articleshow/66784620.cms