भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू यातायात विमानन बाजार

India becomes third largest aviation market in domestic traffic

प्रश्न-कौन-सा देश विश्व का सबसे बड़ा घरेलू यातायात विमानन बाजार है?
(a) अमेरिका
(b) चीन
(c) भारत
(d) जापान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 मार्च, 2017 को सेंटर फॉर एशिया-पैसिफिक एविएशन (सिडनी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू यातायात विमानन बाजार हो गया है।
  • वर्ष 2016 में भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 100 मिलियन थी।
  • भारत ने इस क्षेत्र में जापान को पीछे किया जिसके घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या वर्ष 2016 में 97 मिलियन थी।
  • अमेरिका (719 मिलियन) और चीन (436 मिलियन) घरेलू हवाई यात्रियों के साथ विश्व के दो सबसे बड़े घरेलू यातायात विमानन बाजार हैं।
  • वर्ष 2015-2016 के दौरान भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि 20-25% रही जो जनवरी में अधिकतम (25.13%) रही।
  • भातर में समग्र रूप से (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) हवाई यात्रियों की संख्या 131 मिलियन थी।
  • 815 मिलियन हवाई यात्रियों के साथ अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा विमानन बाजार है।
  • 490 मिलियन हवाई यात्रियों के साथ चीन दूसरे और 141 मिलियन यात्रियों के साथ जापान तीसरे स्थान पर है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindubusinessline.com/economy/logistics/india-becomes-third-largest-aviation-market-in-domestic-traffic/article9601648.ece
http://economictimes.indiatimes.com/news/defence/us-sees-india-as-key-nation-in-asia-pacific-region-pentagon/articleshow/58161189.cms
http://airworldservice.org/english/archives/43474
http://mediaindia.eu/aviation/india-becomes-3rd-largest-domestic-air-travel-market/