विश्व पर्यावरण सम्मेलन

World Conference on Environment

प्रश्न-हाल ही में नई दिल्ली में विश्व पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
(a) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
(b) नीति आयोग
(c) राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण
(d) पर्यटन मंत्रालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25-26 मार्च, 2017 को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा ‘विश्व पर्यावरण सम्मेलन’ नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इसका उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया।
  • इस सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संबंधी मुद्दों के विषय में विचारों के आदान-प्रदान के साथ ही अनुभव एवं जानकारी साझा की गई।
  • भारत के संविधान में उल्लिखित है कि राज्य का यह दायित्व है कि वह पर्यावरण की संरक्षा करे और उसमें सुधार लाए और देश के वनों और वन्यजीवों को सुरक्षा प्रदान करे।
  • राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों और जीवन के मूलभूत अधिकार की व्याख्या में पर्यावरण शामिल है।
  • एक अनुमान के अनुसार यदि खपत और उत्पादन का वर्तमान पैटर्न जारी रहा, तो वर्ष 2050 तक विश्व की आबादी 9.6 अरब हो जाएगी।
  • जलवायु परिवर्तन ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन का ही परिणाम है।
  • पेरिस समझौते के अंतर्गत विश्व की सरकारों ने संकल्प व्यक्त किया है कि वे ग्लोबल वार्मिंग को 2 डिग्री सेंटीग्रेड से कम रखने हेतु अपने कार्बन उत्सर्जनों में भारी कमी करेंगे।
  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • वर्ष 2030 तक हमारी संस्थापित विद्युत क्षमता का 40 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन पर आधारित होगी।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/RashtrapatiBhvn/status/845568058903052289
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=159942
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60136
http://www.greentribunal.gov.in/Display_file_judgement.aspx?ID=10120&type=1
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=159952