भारत-यूएई द्वितीय रणनीतिक वार्ता

India, UAE hold strategic dialogue in Abu Dhabi

प्रश्न-हाल ही में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार एवं निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने हेतु दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता कहां हुई?
(a) दुबई
(b) शारजाह
(c) अबूधाबी
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 अक्टूबर, 2017 को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच व्यापार एवं निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने हेतु अबूधाबी में दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता हुई।
  • इस वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर और यूएई का प्रतिनिधित्व विदेश मामलों के राज्य मंत्री अनवर गरगाश ने किया।
  • दोनों नेताओं ने इस रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
  • दोनों पक्षों के मध्य परस्पर हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों के परिदृश्य पर विचार विमर्श किया गया।
  • प्रथम दौर की वार्ता जनवरी, 2017 में नई दिल्ली में हुई थी।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगस्त, 2015 में यूएई का दौरा किया था।
  • अबूधाबी के उन क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान विगत वर्ष फरवरी माह में और इस वर्ष जनवरी माह में भारत की यात्रा पर आए थे।
  • वर्तमान में दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार वार्षिक 53 बिलियन डॉलर है।
  • संयुक्त अरब अमीरात भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
  • यह देश वर्ष 2016-17 में भारत के लिए कच्चे तेल का पांचवा सबसे बड़ा सप्लायर था।
  • भारतीय समुदाय यूएई में सबसे बड़ा प्रवासी समूह (लगभग 2.6 मिलियन) है।
  • विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के मामलों में यह देश भारत में शीर्ष निवेशकों में से एक है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/india-uae-hold-strategic-dialogue-in-abu-dhabi/article19944473.ece
http://www.dailypioneer.com/business-and-finance/india-uae-hold-second-strategic-dialogue.html
http://www.livemint.com/Politics/ysIu77Ofb10ig53b1EZacJ/India-UAE-discuss-security-defence-ties-at-2nd-strategic-t.html