प्रश्न – भारत में मुक्केबाजी को सुदृढ़ बनाने के लिए एनएसडीएफ, एसएआई और इंडियन ऑयल के बीच हुए समझौते के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) समझौते पर 13 अक्टूबर, 2026 को हस्ताक्षर किए गए।
(b) इंडियन ऑयल दो वर्षों में कुल 40 करोड़ रुपये प्रदान करेगा।
(c) वित्तीय सहायता का उपयोग केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए किया जाएगा।
(d) एनएसडीएफ की स्थापना 1998 में धर्मार्थ विन्यास अधिनियम, 1890 के अंतर्गत हुई थी।
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 13 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय खेल विकास निधि (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भारत में मुक्केबाजी को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
- इसका उद्देश्य प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के विकास के लिए व्यवस्थित सहयोग प्रदान करना है।
- इस साझेदारी के अंतर्गत इंडियन ऑयल दो वर्षों में कुल 40 करोड़ रुपये प्रदान करेगा।
- इस राशि का उपयोग प्रतिभा पहचान, प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अनुभव, मुक्केबाजी अकादमियों के सुदृढ़ीकरण तथा प्रशिक्षकों, रेफरियों और तकनीकी अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा।
- इसमें इंडियन ऑयल की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सहायता, एनएसडीएफ की संसाधन जुटाने की भूमिका और एसएआई की तकनीकी विशेषज्ञता का समन्वय होगा।
- खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, वैज्ञानिक सहायता तथा राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अवसर मिलेंगे।
- यह समझौता लोक उद्यम विभाग के साझा सीएसआर विषयगत ढाँचे में खेलों को शामिल किए जाने के बाद हुआ है।
- इसका लक्ष्य उभरते और उच्चस्तरीय मुक्केबाजों की प्रगति के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित करना है।
- एनएसडीएफ की स्थापना 1998 में धर्मार्थ विन्यास अधिनियम, 1890 के अंतर्गत हुई थी।
- यह खेल विकास के लिए व्यक्तियों और कॉरपोरेट संस्थाओं से संसाधन जुटाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2322887®=48&lang=2