भारत-थाईलैंड में समझौता

प्रश्न-सितंबर, 2019 में थाईलैंड और भारत के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने हेतु कितनी राशि के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए?
(a) 1200 करोड़
(b) 2100 करोड़
(c) 2200 करोड़
(d) 2400 करोड़
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 27 सितंबर, 2019 को दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के उप-प्रधानमंत्री जुरिन लक्षनाविसित ने जानकारी प्रदान की कि थाईलैंड और भारत ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 2400 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह समझौते रबड़, निर्माण सामग्री, खाद्य और पेय एवं रसद सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं।
  • उप-प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा पर मुंबई में कुल 4.45 बिलियन थाई बहत (लभगग 900 करोड़ रुपये) और चेन्नई में 7.623 बिलियन थाई बहत (लगभग 1500 करोड़ रुपये) के अनुबंधों पर हस्ताक्षर हुए।
  • इस यात्रा से 12.075 बिलियन थाई बहत (लगभग 2400 करोड़ रुपये) का व्यापार सृजित हुआ है।
  • उप-प्रधानमंत्री के साथ 30 से अधिक कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था।
  • इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाना और नए व्यापारिक अवसरों का विस्तार करना था।
  • वर्ष 2018 में दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/economy/thailand-keen-to-export-rubber-products-to-india/article29533092.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/foreign-trade/thailand-india-sign-trade-agreements-for-rs-2400-crore/articleshow/71338395.cms