परमाणु हथियारों की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा परमाणु हथियारों के पूर्ण विलोपन हेतु किस तिथि को अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
(a) 25 सितंबर
(b) 26 सितंबर
(c) 27 सितंबर
(d) 28 सितंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 26 सितंबर, 2019 को परमाणु हथियारों की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया।
  • यह परमाणु हथियारों के पूर्ण विलोपन हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जाता है।
  • ‘संकल्प 68/32 के माध्यम से महासभा ने परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण के लिए तत्काल वार्ता हेतु एक सम्मेलन का आयोजन किया था, जिससे कि परमाणु हथियारों के कब्जे, विकास, उत्पादन, अधिग्रहण, परीक्षण, संग्रहण, स्थानांतरण और उपयोग या खतरे को रोका जा सके।
  • महासभा द्वारा 2009 के ‘संकल्प 64/35’ के माध्यम से प्रत्येक वर्ष ‘29 अगस्त’ को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/events/nuclearweaponelimination/