भारत डब्ल्यूसीओ के एशिया-प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना

प्रश्न-हाल ही में भारत कितने वर्ष की अवधि के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) के एशिया-प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना?
(a) 3 वर्ष
(b) 2 वर्ष
(c) 4 वर्ष
(d) 5 वर्ष
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 जुलाई, 2018 को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारत जुलाई, 2018 से जून, 2020 तक की 2 वर्ष की अवधि के लिए ‘विश्व सीमा शुल्क संगठन’ (WCO) के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय प्रमुख) बना।
  • डब्ल्यूसीओ के एशिया-प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनना भारत को नेतृत्व की भूमिका में सक्षम बनाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि WCO ने अपनी सदस्यता को छह क्षेत्रों में विभाजित कर दिया है।
  • छह क्षेत्र में से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व WCO परिषद में क्षेत्रीय रूप से निर्वाचित उपाध्यक्ष द्वारा किया जाता है।
  • 16 जुलाई, 2018 को उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की भागीदारी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (CBIC) द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया।
  • इस समारोह की थीम ‘‘सीमा शुल्क-व्यापार सुविधा को बढ़ावा देना’’ (Customs : Fostering Trade Facilitation) था।
  • इस समारोह में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 33 देशों के सीमा शुल्क शिष्टमंडल, भारत में विभिन्न बंदरगाहों के सीमा शुल्क अधिकारी, भागीदार सरकारी एजेंसियां तथा व्यापारिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इसके अलावा (WCO) के महासचिव कुनियो मिकुरिया ने भी समारोह में भाग लिया।
  • ज्ञातव्य है कि WCO के विश्व भर में 182 सदस्य हैं, जिनमें तीन चौथाई विकासशील देश हैं, जो, विश्व व्यापार के 98 प्रतिशत से अधिक प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1952 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में है।

लेखक विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=180591
https://www.business-standard.com/article/economy-policy/india-becomes-regional-head-of-asia-pacific-at-world-customs-organisation-118071500294_1.html